फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवेद को मिस्टर अलीगढ़, अंकिता को मिस अलीगढ़ का ताज

विज्ञापन
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं प्रतिभागी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
नगर निगम के जवाहर भवन में चल रहे दीपावली मेला-विकास दीपोत्सव में मिस्टर, मिस एवं मिसेज अलीगढ़ 2021 मॉडलिंग शो का ग्रांड फिनाले आयोजित किया गया। नवेद को मिस्टर अलीगढ़, अंकिता को मिस अलीगढ़ एवं तनु गुप्ता को मिसेज अलीगढ़ का ताज पहनाया गया।
विज्ञापन

शो में मिस्टर अलीगढ़ में 14, मिस अलीगढ़ में 32 एवं मिसेज अलीगढ़ में 10 प्रतिभागी थे। रंग-बिरंगे परिधानों में सजी मॉडल्स रैंप पर अपनी अदाओं का जलवा बिखेर रहीं थी। दर्शक ताली बजाकर हौसला बढ़ा रहे थे। निर्णायक मंडल में प्रज्ञा वार्ष्णेय, आरती मित्तल, डॉ. चारु माहेश्वरी व अवि चौहान शामिल थी। संयोजक कल्पना सिंह जादौन ने बताया कि शो में प्रतिभागियों का उत्साह देखने लायक था। रश्मि आनंद को फैशन डिजाइनर अवार्ड से सम्मानित किया गया। मनोज झा, आरती मित्तल, कल्पना, फैशन डिजाइनर रश्मि आनंद ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संचालन राज सक्सेना ने किया। इस अवसर पर मनोज प्रभात, संजय सक्सेना, धीरज चौधरी, विपिन चंचल, मोहित चौहान, राहुल शर्मा, मोनिका सिंह, अभिषेक सक्सेना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें