फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा की तैयारी के लिए समय सारिणी जारी, 5 अगस्त तक पूरी करनी होगी प्रवेश-एग्जाम शुल्क प्रक्रिया

Fri, 26 Jun 2026 05:15 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

परिषद ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का विवरण पूरी सावधानी और सत्यापन के बाद ही अपलोड किया जाए, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित विद्यालय प्रशासन उत्तरदायी होगा।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 की तैयारियों को लेकर विस्तृत समय-सारिणी जारी कर दी है। इसके तहत जिले के सभी राजकीय, सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों को निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश, परीक्षा शुल्क जमा कराने और विद्यार्थियों का ऑनलाइन पंजीकरण पूरा करना होगा।

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के संस्थागत छात्र-छात्राओं से परीक्षा शुल्क तथा अन्य निर्धारित शुल्क पांच अगस्त तक लिए जाएंगे। इसके बाद विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को संकलित शुल्क 10 अगस्त तक कोषागार में जमा कराना होगा। 16 अगस्त तक छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण ऑनलाइन अपलोड करना होगा। निर्धारित तिथि के बाद 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ अतिरिक्त समय दिया जाएगा।

ऑनलाइन अपलोड किए गए अभिलेखों की जांच 21 से 31 अगस्त तक होगी। इस दौरान नाम, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, विषय अथवा अन्य विवरण में किसी प्रकार की त्रुटि मिलने पर संशोधन का अवसर दिया जाएगा। संशोधन की प्रक्रिया एक से 10 सितंबर तक चलेगी। सभी विद्यालयों को पंजीकृत परीक्षार्थियों की फोटोयुक्त नामावली तथा संबंधित अभिलेखों की प्रतियां 30 सितंबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा करनी होंगी।
विज्ञापन


परिषद ने स्पष्ट किया है कि विद्यार्थियों का विवरण पूरी सावधानी और सत्यापन के बाद ही अपलोड किया जाए, क्योंकि किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए संबंधित विद्यालय प्रशासन उत्तरदायी होगा। समय-सारिणी जारी होने के बाद अब प्रवेश और पंजीकरण कार्य में तेजी आएगी।

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा-2027 का कार्यक्रम जारी

  • 05 अगस्त तक पूरी होगी प्रवेश व परीक्षा शुल्क की प्रक्रिया
  • 16 अगस्त तक ऑनलाइन विवरण करना होगा अपलोड
  • 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा विलंब होने पर
  • 31 अगस्त तक अभिलेखों की जांच का काम पूरा होगा
  • 10 सितंबर तक संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी
  • 30 सितंबर तक फोटोयुक्त नामावली जमा करने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें