फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विवाहिता ने फंदे पर लटक कर दी जान, ससुरालियों पर हत्या का आरोप, पति समेत छह के खिलाफ दी तहरीर

Mon, 26 Feb 2024 05:28 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

घर के कमरे में विवाहिता फंदे पर लटकी देखी, तो परिवार के लोग उसे मेडिकल लेकर गए। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुरालियों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मृतका वंदना देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना गंगीरी के गांव तेहरा निवासी 24 वर्षीय वंदना देवी पत्नी प्रशांत कुमार ने 25 फरवरी की दोपहर को ग्रहक्लेश के चलते घर के कमरे में फांसी लगा कर आत्म हत्या करने की कोशिश की। परिवार वाले वंदना देवी को फंदे से उतार कर जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान शाम को वंदना की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर थाने में दी है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जिला हाथरस के थाना सादाबाद के गांव बढार निवासी रमेशचंद्र ने बताया कि में दो साल पहले वंदना की शादी थाना गंगीरी के गांव तेहरा निवासी प्रशांत कुमार के साथ हुई थी। वंदना पर एक साल का बेटा भी है। वंदना को दो लाख रूपये दहेज में लाने की मांग को लेकर आए दिन पति व सास-ससुर मारपीट कर परेशान करते थे। 

ससुरालियों पर आरोप है कि दहेज के दो लाख रूपये की मांग पूरी नहीं हुई, तो वंदना की 24 फरवरी में ससुरालियों ने फांसी पर लटका कर हत्या कर दी। मृतक वंदना के पिता रमेशचंद्र ने तेहरा निवासी पति, सास-ससुर, तैइया ससुर, ननद-नंदोई सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें