फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ जिले के कई थाना प्रभारी बदले

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी ने कुछ थानों में पद रिक्त होने के कारण जिले के नौ थानों में नए प्रभारियों की तैनाती की है। इस बदलाव के तहत कुछ को हटाया गया है तो कुछ को इधर से उधर किया गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार प्रशिक्षु आईपीएस के जाने के बाद खाली हुए इंस्पेक्टर खैर के पद पर पुलिस लाइन से प्रवेश कुमार, इसी तरह रिक्त पड़े इंस्पेक्टर टप्पल पद पर एएसएचओ खैर प्रवीन कुमार मान को भेजा गया है। वहीं पुलिस लाइन से विजय कुमार को इंस्पेक्टर विजयगढ़, टप्पल के एएसएचओ विनोद कुमार को नया इंस्पेक्टर चंडौस बनाया है।
विज्ञापन

चंडौस इंस्पेक्टर पिछले दिनों लाइन हाजिर किए गए थे। मॉनीटरिंग सेल से ओमप्रकाश को नया इंस्पेक्टर छर्रा बनाया है। छर्रा में तैनात रामसिया मौर्य को हटाकर मॉनीटरिंग सेल का प्रभारी बनाया है। विजयगढ़ में तैनात विनोद कुमार को हटाकर डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है। वहीं एसओ लोधा अजित कुमार के मेडिकल अवकाश पर जाने के कारण जवां के एसओ अभय शर्मा को लोधा का नया एसओ बनाया है और एसएसआई क्वार्सी चंचल सिरोही को जवां का नया एसओ बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें