फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : स्कूल में बच्ची की पिटाई पर प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा चुंगी जीटी रोड स्थित रेड रोज कान्वेंट स्कूल में यूकेजी की छात्रा साढ़े चार वर्षीय डिविशा चौधरी की पिटाई से उसकी आंख के पास चोट आ गई। इस प्रकरण की शिकायत बच्ची के अधिवक्ता पिता प्रतीक चौधरी द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण में की गई है। प्राधिकरण ने स्कूल प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षिका को तलब किया है।
विज्ञापन

अधिवक्ता प्रतीक चौधरी के अनुसार, 28 अप्रैल को उनकी बेटी को कक्षा में पीटा गया, जब बच्ची घर आई और आंख के पास चोट पाई गई तो जानकारी हुई। मामले में विद्यालय जाकर आपत्ति जताई गई तो प्रधानाचार्य व प्रबंधक से इसे मामूली घटना बताते हुए जवाब दिया गया कि बच्चों की पिटाई पढ़ाई का हिस्सा है। इस पर प्रतीक चौधरी ने दलील दी कि पिटाई होती है, मगर चोट आने का क्या मतलब समझा जाए। इससे आहत होकर प्रतीक चौधरी ने विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला बाल संरक्षण अधिकारी के यहां वाद दर्ज कराया था। विधिक सेवा प्राधिकरण ने स्कूल के प्रबंधक, प्रधानाचार्य व शिक्षक को सात मई को तलब करते हुए नोटिस जारी किए हैं। प्रतीक के अनुसार इस शिकायत के बाद भी बच्ची को विद्यालय में टार्चर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें