फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ आ रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्लेन में आई तकनीकी खामी, सड़क मार्ग से हुए रवाना

Sun, 07 Feb 2021 02:22 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
हवाई पट्टी पर स्वागत को मौजूद अधिकारी लौट रहे वापस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अलीगढ़ में आयोजित अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के अधिवेशन में रविवार को शामिल होने आ रहे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की प्लेन में खराबी आ गई है। एयर चार्टर सर्विस के एफएई चार्टर्ड प्लेन से अलीगढ़ के लिए उड़ान भरी थी। दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही विमान में तकनीकी खामी आई गई। जिला प्रशासन को इसकी सूचना मिली। 
विज्ञापन


अब लोकसभा अध्यक्ष सड़क मार्ग यमुना एक्सप्रेस-वे के जरिए अलीगढ़ के लिए रवाना हुए हैं। जिला प्रशासन को दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों से इसकी पुष्टि हुई। धनीपुर हवाई पट्टी पर आगवानी के लिए मौजूद अधिकारी निकले। रास्ते के लिए आनन फानन में किये गए सुरक्षा इंतजाम। एसडीम खैर व सीओ और यातायात पुलिस को अलर्ट किया गया। 

ओम बिरला अधिवेशन को मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे संबोधित
ओम बिरला अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को मुख्य अतिथि के तौर पर संबोधित करेंगे। आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म में इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर विकास राज्य मंत्री महेश गुप्ता शनिवार शाम को अलीगढ़ पहुंचे और कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इससे पहले सांसद सतीश गौतम ने भी मौका मुआयना किया।
विज्ञापन


आयोजन को बनाया जाएगा यादगार
इस सम्मेलन में वैश्य समुदाय अपना शक्ति का प्रदर्शन कर राजनीतिक हिस्सेदारी की मांग करेगा। लोकसभा अध्यक्ष के प्रोटोकाल को लेकर एडीएम सिटी राकेश कुमार मालपाणी ने दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें पुलिस, स्वास्थ्य और अन्य विभाग तैयारियों को पूरा करने में जुट गए हैं। धनीपुर हवाई पट्टी और आगरा रोड पर इस दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। राष्ट्रीय अधिवेशन के मीडिया प्रभारी पंकज धीरज, प्रदीप गंगा और गौरव हरकुट ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को यादगार बनाया जाएगा।
 
चार घंटे रहेंगे ओम बिरला
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला रविवार की दोपहर साढ़े बारह बजे नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल-4 से विशेष विमान से चलेंगे और एक बजे वह धनीपुर हवाई पट्टी पर आएंगे। डेढ़ बजे आगरा रोड स्थित कैलाश फार्म हाउस पहुंचेंगे और वहां अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष तीन बजे तक इस कार्यक्रम में रहेंगे। इसके बाद वह गेस्ट हाउस के पास ही सादानी इंडस्ट्रीज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें