फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : अमेरिका व इस्राइल के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
एएमयू में अलविदा जुमा के बाद इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलविदा जुमा नमाज की बाद एएमयू में फिलस्तीन के समर्थन में आवाज बुलंद हुई। अमेरिका व इस्राइल के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी की। एएमयू जामा मस्जिद से बाब-ए-सैयद तक मार्च निकाला।
विज्ञापन

ईरान के धार्मिक गुरु अयातुल्ला खुमैनी ने अलविदा जुमा को इजराइल द्वारा फिलस्तीन पर अत्याचार के विरोध में अल कुद्स डे मनाने का एलान किया था। जुमे की नमाज के बाद छात्र एकत्र होकर बाब-ए-सैयद पहुंचे। छात्रों ने अमेरिका व इस्राइल मुर्दाबाद के नारे लगाए। छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रॉक्टोरियल टीम सतर्क थी। बाब-ए-सैयद पर छात्रों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसीएम को सौंपा। इस अवसर पर प्रॉक्टर प्रो. वसीम अली, डिप्टी प्रॉक्टर डॉ. सैयद अली नवाज जैदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें