फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉक डाउन 3.0 कल से, अलीगढ़ का पिछले 10 दिन में बिगड़ा खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए देशभर सहित अलीगढ़ में लॉक डाउन 3.0 की घोषणा हो गई है। अलीगढ़ को केंद्र सरकार ने रेड जोन की श्रेणी में रखा है। इसके चलते जिले के लोगों को ग्रीन और ऑरेंज श्रेणी के शहरों की तर्ज पर कोई छूट नहीं मिलेगी। लॉक डाउन 2.0 जैसी ही व्यवस्था इस बार भी प्रभावी रहेंगी। शासन ने सख्ती से जिला प्रशासन को लॉक डाउन का पालन कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने शहर में सख्ती को बरकरार रखा है। ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दो से तीन दिन में जितनी भी छूट दी गईं थीं। वह सभी भी बरकरार रहेंगी। दोनों अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वह जिला प्रशासन और पुलिस का कोरोना के खिलाफ जंग में साथ दें। घरों के भीतर हीं रहें। सुबह छह से दस बजे के बीच भी सिर्फ जरूरी सामान की खरीदारी को ही निकलें। बेवजह घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई का सिलसिला जारी रहेगी। पूरे जिले में रेंडम सैंपलिंग का सिलसिला भी बरकरार रहेगा।
एक रेड जोन, चार हॉटस्पाट
शहर में उस्मानपाड़ा को जिला प्रशासन ने रेड जोन घोषित है। नीवरी अलहदादपुर सहित शाहजमाल, गोविंदनगर, काजीपाड़ा हॉटस्पाट जोन हैं। वहीं, धौर्रा माफी, ऊपरकोट पानी वाली टंकी इलाका, दिलशाद कालोनी, सारसौल ब्रिज विहार कालोनी प्रतिबंधित एरिया में शामिल हैं।
विज्ञापन

20 अप्रैल से न बिगड़ते हालात तो मिल जाती छूट
आठ अप्रैल को मिले पहले कोरोना संक्रमित जमाती के ठीक होने के बाद अलीगढ़ जिला कोरोना मुक्ती की ओर बढ़ रहा था। मगर, 20 अप्रैल के बाद ऐसा खेल बिगड़ा कि जिला ग्रीन जोन से सीधे रेड जोन में पहुंच गया। जिला प्रशासन के एडी चोटी के जोर लगाने के बाद भी हालात बिगड़ते चले गए। इसका खामियाजा जिले के लोगों को सख्ती के तौर पर अब 17 मई तक और भुगतना होगा।
संक्रमितों के ठीक होने पर संभलेगा जिला
जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में फिलहाल 33 संक्रमित लोग हैं। उनका उपचार जारी है। जैसे ही 20 से कम मरीज रह जाएंगे जिला आरेंज और शून्य मरीज होने पर जिला ग्रीन जोन में जोन तब्दील हो जाएगा। जोन तब्दीली के साथ ही जिलेवासियों को छूट मिलने का फायदा भी मिलेगा। इसलिए जनता को संयम रखने के साथ ही घरों में ही रहने की जरूरत है।
यथावत रहेंगी व्यवस्था, कोई बदलाव नहीं
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि लॉक डाउन 3.0 में जिला रेड जोन में होने के कारण कोई बदलाव नहीं किया गया है। पूर्व में की गई व्यवस्थाएं यथावत रहेंगी। देहात इलाके की उद्योग इकाइयां ग्रामीण मजदूरों के साथ संचालित रहेंगी। निर्माण कार्यों को भी छूट रहेगी। ऑटोमोबाइल सर्विस सेंटर खुलेंगे। बिजली मिस्री और प्लंबर घर जाकर रिपेयरिंग का काम कर सकेंगे। 33 प्रतिशत सरकारी कर्मचारियों के साथ कार्यालय खुलेंगे।
अखबार वितरकों, अखबार पहुंचाने की व्यवस्था में लगे वाहनों को छूट
जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि पहले लॉक डाउन के पहले और दूसरे चरण के तर्ज पर ही तीसरे चरण में भी अखबार वितरकों के साथ ही मीडिया कर्मियों, अखबार को एक से दूसरे जिले में पहुंचाने में लगे वाहनों, मीडिया कर्मियों की गाड़ियों को छूट दी गई है। सभी मजिस्ट्रेट और थाना इंस्पेक्टरों को इस आदेश से अवगत करा दिया गया है। बेवजह किसी भी अखबार वितरक या मीडियाकर्मी को परेशान नहीं किया जाएगा।
11 वें दिन टूटा कोरोना का क्रम, 66 रिपोर्ट निगेटिव आईं
शहर में बीते 20 अप्रैल से 30 अप्रैल के बीच लगातार मिल रहे कोरोना संक्रमण के केसों का क्रम 11वें दिन यानी शुक्रवार को टूट गया। इस पर जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली। जेएन मेडिकल कालेज प्रशासन की ओर से दर्जनों सैंपलों की जांच तो कराई। मगर, इनमें से सभी की नेगेटिव रिपोर्ट ही आई। जिलाधिकारी ने बताया कि जिले के लिए यह राहत की बात है। जांचों को सिलसिला जारी है। संक्रमितों का उपचार जारी है। उनके परिवार वालों के भी सैंपल लिए गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट की जाएगी। शुक्रवार को भी कोई भी नया केस सामने नहीं आया। डीएम के मुताबिक राहत मिली है। 66 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई । दो कोरोना पॉजिटिव मरीज घर जाने की स्थिति में हैं। एक पहले ठीक हो चुका है। एक की मौत हो चुकी है। इस तरह जिले 32 केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन

इस प्रकार बढ़े केस
लॉक डाउन 01
आठ अप्रैल को कोतवाली की फैज मस्जिद से एक फिरोजाबाद का जमाती पॉजिटिव मिला।
लॉक डाउन 02
20 अप्रैल को दो पॉजिटिव मिले
21 अप्रैल को कोरोना संक्रमित मीट कारोबारी की मौत, एक अन्य मिला संक्रमित
22 अप्रैल को दो और पॉजिटिव कोरोना मिले
23 अप्रैल को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
24 अप्रैल को एक महिला डाक्टर कोरोना पॉजिटिव मिली
25 अप्रैल को दो और कोरोना पॉजिटिव मिले
26 अप्रैल को गर्भवती महिला समेत छह नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले
27 अप्रैल को आठ साल के बच्चे सहित सात नये कोरोना पॉजिटिव केस मिले
28 अप्रैल को रोडवेज का अधिकारी कोरोना पॉजिटिव मिला
29 अप्रैल को पांच साल के बच्चे सहित नौ पॉजिटिव केस मिले
30 अप्रैल को एक युवती सहित तीन नये पॉजिटिव केस मिले
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें