फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 मई के बाद कोरोना संक्रमित लोगो का दोबारा से होगा परीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के विभिन्न क्वांरटीन सेंटरों में भर्ती कोरोना संक्रमित मरीजों का चार मई के बाद दोबारा से परीक्षण होगा। डीएम ने इसके आदेश कर दिए हैं। जिले में अब तक 36 कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति मिले हैं। इनमें से एक व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है जबकि दो अन्य ठीक हो चुके हैं। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इन सभी का दोबारा से कोरोना परीक्षण कराया जाएगा। यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा कि यह सभी लोग पूरी तरह ठीक हुए हैं या नहीं।
विज्ञापन

क्वारंटीन सेंटरों के लिए मजिस्ट्रेट नामित
कोरोना वायरस मरीजों को रखने के लिए बनाए गए सात क्वांरटीन सेंटरों की व्यवस्थाओं की देखरेख एवं सुरक्षा की स्थिति बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। इसमें राजकीय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज छेरत के सेक्टर मजिस्ट्रेट अवर अभियंता राम गोपाल बंसल, एसीएन आयुर्वेदिक एवं यूनानी मेडिकल कॉलेज छेरत में अवर अभियंता ललित शर्मा, जेडी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज भाकरी में अवर अभियंता महबूब हसन, हरदुआगंज सीएचसी पर अवर अभियंता जितेंद्र, 100 बेड संयुक्त चिकित्सालय अतरौली में सहायक अभियंता अशोक कुमार, जीवन ज्योति हॉस्पिटल में अवर अभियंता नीरज तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में अवर अभियंता रामसेवक को बतौर शक्कर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें