फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: गेट लगाने को लेकर दो पक्षों में पथराव, टूटे पीआरवी के सीसे, नौ महिला समेत 24 पर मुकदमा, पांच गिरफ्तार

Sat, 31 Dec 2022 06:01 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के दादों स्थित आदर्श नगर में दो पक्षों के बीच मारपीट के बाद शुरू हुए पथराव में पीआरवी के सीसे टूट गए और पुलिस को इधर-उधर छिपकर जान बचानी पड़ी। मामले में नौ महिला समेत 24 लोगों पर मुकदमा हुआ है। अभी तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
पीआरवी का टूटा सीसा - फोटो : वीडियो ग्रेब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दादों के मौहल्ला आदर्श नगर के दो पक्षों में शुक्रवार करीब 11 बजे गली पर गेट लगाने को लेकर मारपीट हो गयी। सूचना पर पीआरवी 0757 पहुंची। पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में मारपीट के साथ-साथ पथराव शुरू हो गया। पथराव में पीआरवी के आगे व पीछे के सीसा टूट गये। दोनों पक्षों की ओर से हुए पथराव में बमुश्किल पुलिस कर्मियों सहित आस-पास के लोगों ने इधर-उधर भाग कर अपनी जान बचाई। 

विज्ञापन

पूरे कस्बा में अफरा-तफरी मच गयी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग भाग गये। दोनों पक्षों से एक महिला सहित तीन लोग चुटैल हुए हैं। पुलिस ने घायल मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण, नाहर सिंह पुत्र मोती सिंह व योगेश पुत्र कमल सिंह को छर्रा सीएचसी में उपचार के लिए भेजा है। दोनों पक्षों ने घर में घुसकर मारपीट और एक-दूसरे पर पीआरवी पर पथराव करने का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की ओर से दी गयी तहरीरों के आधार पर पुलिस ने 9 महिला सहित 24 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  

विज्ञापन


   एक पक्ष से सर्वेश पुत्र शिवनारायण की तहरीर पर कमल सिंह, नाहर सिंह पुत्रगण मोती सिंह, भव्यप्रकाश, अतुल पुत्रगण नाहर सिंह, सचिन, योगेश कुमार पुत्रगण कमल सिंह, मोती सिंह पुत्र भोजराज, सोमवती देवी पत्नी कमल सिंह, ह्देश देवी पत्नी नाहर सिंह, गरिमा पत्नी भव्यप्रकाश, ज्योति पत्नी सचिन कुमार, सरिता पुत्री कमल सिंह सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

  जबकि दूसरे पक्ष के सचिन कुमार पुत्र कमल सिंह ने सर्वेश, देशपाल पुत्रगण शिवनारायण, रवेन्द्र पुत्र सर्वेश, अजय, विजय पुत्रगण तालेबर सिंह, जयपाल सिंह, रामखिलाड़ी पुत्रगण सरनाम सिंह, देवेन्द्र, अवधेश पुत्रगण जयपाल, ग्रीषवती देवी पत्नी तालेबर सिंह, मुन्नी देवी पत्नी शिवनारायण, अरूणादेवी पत्नी रामखिलाड़ी, राममृर्ति पत्नी सर्वेश कुमार सहित 12 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


शनिवार को पुलिस ने आरोपियों के घर पर छापेमारी कर सर्वेश पुत्र शिवनारायण व दूसरे पक्ष से कमल सिंह, नाहर सिंह पुत्रगण मोती सिंह, सचिन, योगेश पुत्रगण कमल सिंह सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें