स्टेडियम का सिंथेटिक टेनिस कोर्ट।
- फोटो : CITY OFFICE
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में लॉन टेनिस कोर्ट की सूरत बदलेगी। अलीगढ़ विकास प्राधिकरण (एडीए) ने टेनिस कोर्ट के लिए टेंडर निकाला है। करीब नौ साल पहले स्टेडियम में सिंथेटिक टेनिस कोर्ट बना था। कोर्ट की लेयर अब उखड़ने लगी है। बारिश का पानी भरने से खिलाड़ियों को खेलने में असुविधा होती है। अब इस कोर्ट का कायाकल्प होने वाला है। इसके लिए प्राधिकरण ने टेंडर निकाल दिया है। कोर्ट छह लेयर में बनेगा। प्राधिकरण के सचिव अर्जुन तोमर ने बताया कि टेनिस कोर्ट के कायाकल्प में करीब सात लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी रानी प्रकाश ने बताया कि सिंथेटिक टेनिस कोर्ट की स्थिति ठीक नहीं है। अब इसका कायाकल्प होने वाला है। यह खिलाड़ियों के लिए अच्छी खबर है।