फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGNOU: नये दाखिले तथा पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ी, 20 फरवरी तक ऐसे करें आवेदन

Mon, 13 Feb 2023 05:58 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इग्नू के जनवरी 2023 सत्र हेतु सभी कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर, स्नातक, पी. जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले तथा स्नातक-स्नातकोत्तर में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फ़रवरी तक बढ़ा दी है।
विज्ञापन
ignou
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी में नए दाखिले और पुन: पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फरवरी तक बढ़ा दी गई है। इसके लिए लेट फीस भी देनी पड़ेगी। प्रवेश की प्रक्रिया ऑनलाइन है।

विज्ञापन


अलीगढ़ के इग्नू क्षेत्रीय निदेशक मो. सफदरे आज़म ने बताया कि इग्नू के जनवरी 2023 सत्र हेतु सभी कार्यक्रमों जैसे स्नातकोत्तर, स्नातक, पी. जी. डिप्लोमा, डिप्लोमा एवं सर्टिफिकेट कार्यक्रमों में नए दाखिले तथा स्नातक-स्नातकोत्तर में पुनः पंजीकरण की अंतिम तिथि 20 फ़रवरी तक बढ़ा दी है।

ऐसे करें आवेदन
विद्यार्थी घर बैठे इग्नू में ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से दाखिला एवं पुनः पंजीकरण कर सकते हैं। जिसके लिए विद्यार्थी  इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर दिए गये लिंक से अपनी सुविधानुसार डेबिटकार्ड, क्रेडिटकार्ड  या नेट  बैंकिंग के माध्यम से अपनी फीस जमा कर सकते हैं। छात्र किसी भी असुविधा की स्थिति में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र पर सम्पर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें