फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े सोलह हजार किसानों की सम्मान निधि किस्त रोकी गई

विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड में त्रुटि, दो-दो बार आवेदन एवं लाभार्थी का पता न मिलने के कारण जिले के करीब 16500 किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि पर रोक लगा दी गई है। गड़बड़ियों को रोकने के लिए जिले के सभी लाभार्थी किसानों के डाटा का दोबारा से सत्यापन कराने के आदेश दिए हैं। इसके अनुपालन में कृषि विभाग ने टीमें गठित कर दी हैं।
विज्ञापन

कृषि निदेशालय स्तर से किसान सम्मान निधि की पात्रता सूची में शामिल किसानों के अपलोड डाटा की पिछले दिनों जांच की थी। इसमें करीब 16500 किसानों का डाटा अपडेट नहीं मिला। इनमें से ज्यादातर का आधार कार्ड या तो त्रुटिपूर्ण था, या फिर लाभार्थी का नाम आवेदन में कुछ और आधार कार्ड में कुछ और दर्शाया गया था। कइयों के पते ही गलत थे। हैरानी की बात यह थी कि इनमें से अधिकांश को सम्मान निधि की प्रथम, द्वितीय या तीनों किस्त का पैसा मिल चुका था। इसे गंभीरता से लेते हुए निदेशालय स्तर से इन सभी की आगामी किस्तों पर रोक लगा दी गई। बताते चलें कि अब तक जिले में 3.84 लाख किसानों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो चुका है और 3.26 लाख लाभार्थी किसानों को किसान सम्मान निधि मिल रही है। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि आधार कार्ड अथवा अन्य कमियों के चलते जिले के 16500 किसानों की किसान सम्मान निधि की किस्तों पर रोक लगा दी गई है।
किसान समाधान योजना में 1500 किसानों की समस्या का हुआ समाधान
आधार कार्ड में त्रुटियों के कारण किसान सम्मान निधि पर रोक लगने अथवा निधि का पैसा अब तक न मिलने की समस्या को देखते हुए कृषि विभाग को एक से तीन फरवरी के मध्य हर ब्लाक के बीज गोदाम पर शिविर लगाने के निर्देश दिए थे। इसके अनुपालन में गोदाम प्रभारी के नेतृत्व में सभी गोदामों पर शिविर लगे हैं। उप कृषि निदेशक अनिल कुमार ने बताया कि दो दिन में 1500 किसानों के आधार कार्ड की त्रुटियां दूर कर ली गई हैं। बुधवार को अंतिम दिन इनकी संख्या और भी बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें