फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीबीवी में एक सप्ताह का अवकाश, वार्डन को हटाया

Mon, 25 Jul 2016 02:04 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला/ अलीगढ़
विज्ञापन
पप्पू की पहल से गांव के स्कूल अपग्रेड हुए - फोटो : thebetterindia.com
विज्ञापन
फूड प्वाइजनिंग की घटना के बाद मडराक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय का एक सप्ताह के लिए अवकाश घोषित किया गया है। बीएसए ने यहां की वार्डन को हटाकर एक शिक्षक को इसका चार्ज सौंप दिया है। रविवार को छात्राओं की सेहत में सुधार आने के बाद परिजन उन्हें घर ले गए। बीएसए ने इस मामले की जानक ारी डीएम को भी दी है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब वहां खाने की जांच करेगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मडराक के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दो दर्जन से ज्यादा छात्राएं शनिवार को खाने के बाद फूड प्वाइजनिंग की शिकार हो गई थी। उन्हें देर शाम जिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था। उपचार के बाद ज्यादातर छात्राओं को देर रात ही अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जबकि कुछ छात्राओं को रविवार की सुबह अस्पताल से भेजा गया। इस विद्यालय में 84 छात्राएं पढ़ रही हैं।

घटना की जानकारी मिलने पर ज्यादातर छात्राओं के परिजन आ गए और उन्हें अपने साथ ले गए। घटना के मद्देनजर बीएसए ने विद्यालय की किचन सील कर दी है, इसके चलते विद्यालय अवकाश करना पड़ा है। बीएसए धीरेंद्र कुमार ने इस बारे में बताया कि विद्यालय का एक सप्ताह का अवकाश कर दिया गया है। वार्डन को हटाकर एक फुलटाइम टीचर को यहां का चार्ज दिया गया है। रसोइया के काम पर रोक लगा दी गई है और स्वास्थ्य महकमे की रिपोर्ट के आधार पर ही अगली कार्रवाई होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें