फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को आएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान बुधवार को अलीगढ़ आएंगे। वह दिल्ली से कार से अलीगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद पूर्व सीएम कल्याण सिंह के मैरिस रोड स्थित आवास पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद वह सेंटर प्वाइंट पर जावेद सईद से मिलने जाएंगे। यहां से वह मेडिकल रोड स्थित असद अली खान के आवास पर पहुंच कर उनसे मुलाकात करेंगे। राज्यपाल के इन तीन मुलाकातों के बाद कार से नोएडा रवाना हो जाएंगे। जहां वह सेक्टर 40 में निहाल सिंह से मिलेंगे। बृहस्पतिवार को वह दिल्ली स्थित केरला हाउस में ठहरेंगे। शुक्रवार को केरल रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन

गौर हो कि राज्यपाल के प्रोटोकाल के अनुसार जिला प्रशासन व्यवस्था कराने में जुट गया है। केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दिल्ली से चल कर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां से वह कल्याण सिंह के आवास से होते हुए सेंटर प्वाइंट पहुंचेंगे और इसके बाद मेडिकल रोड जाएंगे। मेडिकल रोड से उनका काफिला सीधे नोएडा के लिए रवाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें