दुकान में कश्मीरी झुमका पहनकर देखती महिलाएं। संवाद
महिलाओं में कश्मीरी और राजस्थानी डिजाइनों के झुमकों व चूड़ियों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शादी-विवाह, त्योहारों और पारिवारिक समारोहों के सीजन को देखते हुए महिलाओं में आर्टिफिशियल ज्वेलरी के प्रति खासा रुझान देखने को मिल रहा है।
रेलवे रोड, अमीर निशा, नौरंगाबाद और रामघाट रोड जैसे प्रमुख बाजारों में कश्मीरी वर्क, कुंदन, राजस्थानी, गोल्ड पॉलिश, एंटीक और वेस्टर्न डिजाइन के झुमकों की अच्छी बिक्री हो रही है। इसके साथ ही डिजाइनर चूड़ियां भी महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
रेलवे रोड स्थित ज्वेलरी शोरूम संचालक धर्मेश गर्ग ने बताया कि कम कीमत में आकर्षक लुक मिलने के कारण आर्टिफिशियल ज्वेलरी की मांग बढ़ी है। महिलाएं सूट, साड़ी और पार्टी वियर के साथ कश्मीरी और कुंदन झुमकों को अधिक पसंद कर रही हैं।
हल्के वजन वाले कश्मीरी झुमके और डिजाइनर चूड़ियां पहनने में बेहद आरामदायक होती हैं। ये हर तरह की ड्रेस के साथ मैच हो जाती हैं और पार्टी में अलग आकर्षण भी देती हैं। - बिंदू शर्मा, रावण टीला
- वेस्टर्न और एंटीक डिजाइन के झुमकों का चलन बढ़ गया है। कम कीमत में स्टाइलिश लुक मिलने के कारण युवतियां आर्टिफिशियल ज्वेलरी को ज्यादा पसंद कर रही हैं। -वैशाली अग्रवाल, मानिक चौक