फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ : बाजार हुए गुलजार, देर रात तक रौनक

विज्ञापन
लेडीज कॉर्नर की दुकान में करवाचौथ को लेकर चूड़ियां पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
करवाचौथ को लेकर शुक्रवार को शहर के बाजार गुलजार रहे। देर रात तक बाजारों में रौनक रही। रेलवे रोड पर खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी तो शाम को जाम लग गया। ई-रिक्शा, मोटरसाइकिल का निकलना तो दूर, पैदल निकलने में लोगों को इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

रविवार को सुहागिनें विधि विधान से करवाचौथ मनाएंगी। पति की लंबी आयु के लिए निर्जला व्रत रखेंगी। इस व्रत में सजने संवरने का भी बड़ा महत्व है। जिसके लिए शुक्रवार को शहर के बाजारों में महिलाएं खरीदारी के लिए पहुंची। शृंगार का सामान, कपड़े, सैंडिल, पर्स, परफ्यूम, मेकअप का सामान, पूजा की वस्तुएं आदि की देर रात तक बिक्री चलती रही। शहर के रामघाट रोड, आगरा रोड और जीटी रोड पर जगह-जगह लगे फड़ों से महिलाओं ने मिट्टी और चीनी के करवा, सकोरा, कैलेंडर, पूजन सामग्री आदि की खरीदारी की। अपने लिए सुहाग का सामान तो खरीदा ही। साथ ही मान्यों को दान देने के लिए भी सामान खरीदा। महिलाओं ने शहर मे साड़ी और लहंगा-चुनरी के परिधान सर्वाधिक पसंद किए। शाम पांच बजे से रेलवे रोड पर लोगों की संख्या बढ़ गई तो यहां जाम के हालात बने। एक घंटे बाद रेलवे रोड के विभिन्न चौराहों पर जाम लग गया। लोग वाहनों को लेकर तो खड़े ही रहे। वहीं पैदल निकलने वाले लोग भी परेशान हुए। धक्कामुक्की का माहौल भी बना। सड़क पर विभिन्न दुकानों के बार रखे सामानों को भी भीड़ ने गिरा दिया। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह पहुंचकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें