फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: हाईवे पर कार ने बाइक में मारी टक्कर, नोएडा से गांव आ रहे जीजा की मौत, साला गंभीर घायल

Sun, 17 Mar 2024 06:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

जीजा और साला नोएडा में एक कंपनी में काम करते थे। दोनों बाइक से  अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक लोधा के राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी के पास पहुंची, एक कार ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में जीजा की मौत हो गई और साला गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक जीजा पुष्पेन्द्र यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधा थाना क्षेत्र के अलीगढ-पलवल-खैर हाईवे पर 16 मार्च देर रात कार ने बाइक सवार जीजा और साले को टक्कर मार दी। कार की टक्कर लगते ही सड़क पर गिरकर जीजा की मौत हो गई। हादसे में साला गंभी रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहंची लोधा पुलिस ने जीजा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल साले को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। जिससे दोनों परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन


एटा के निधौली कला के गांव नगला फकीर निवासी 30 वर्षीय पुष्पेन्द्र यादव पुत्र तहसीलदार अपने साले पनव पुत्र राजू निवासी सभापुर निधौली कला के साथ नोएडा में एक कम्पनी में नौकरी करते थे। 16 मार्च को नोएडा से बाइक पर सवार होकर जीजा-साले अपने गांव निधौली कला जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक युवक राजा महेन्द्र प्रताप राज्य विश्वविधालय, लोधा के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रही कार ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक में टक्कर लगते ही जीजा पुष्पेन्द्र यादव की मौके पर ही मौत हो गई। बाइक पर सवार साला पवन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे को देख स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और पुलिस कन्ट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मृतक की जेब में मिले कागजातों से परिवार के लोगों को हादसे की सूचना दी गई। हादसे की सूचना से परिवार में मातम छा गया। परिजन लोधा थाने पहुंचे, वहां से जिला अस्पताल में पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें