राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समय हर वक्त प्रचार में बीतता है। योजना का उद्घाटन फिर धन्यवाद। सभी का प्रचार ही होता है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ घंटों पूजा-अर्चना में समय व्यतीत करते हैं। नारी शक्ति वंदन और सांसद-विधायक के सवाल पर उन्होंने कहा कि भले ही संसद में नारी शक्ति वंदन पर भाजपाई मेज थपथपा लें, लेकिन जो कुछ भी अलीगढ़ में हुआ, वह नहीं होना चाहिए।
स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो
जयंत चौधरी ने कहा कि आयुष्मान में अच्छी योजना के बजाय सरकार को ग्रामीण अंचल में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेहतर करने चाहिए। बुलडोजर से परंपराओं को ध्वस्त किया जा रहा है। मणिपुर के मसले पर प्रधानमंत्री राज्यसभा में चर्चा में शामिल नहीं हुए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र को नया राज्य बनाने के भाजपा मंत्री के बयान के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह केवल शिगूफा है। मंच पर एक बुजुर्ग ने जयंत चौधरी को बूथ वार संगठन बनाने की सलाह दी।
ये रहे मौजूद
सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी, पूर्व विधायक प्रमोद गौड़, पूर्व सांसद बिजेंद्र सिंह, वीरपाल दिवाकर, दिवाकर गौड, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।