फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः त्योहार पर हर छोटे विवाद को गंभीरता से लेना जरूरी

विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों के साथ मीटिंग करते डीआईजी दीपक कुमार। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
डीआईजी रेंज दीपक कुमार ने दीपावली को लेकर रेंज के चारों जिलों के पुलिस कप्तानों के साथ बैठक कर हर छोटी-छोटी घटना को गंभीरता से लेने के लिए कहा है। साथ ही पुलिस के मौके पर पहुंचकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए ताकि कोई भी छोटी घटना त्योहार का माहौल बिगाड़ने का कारण न बन सके। इसके लिए उन्होंने अलीगढ़ के पुराने घटनाक्रमों के कारण और सांप्रदायिक दृष्टि से बेहद सतर्कता के निर्देश दिए। इसी तरह हाथरस व कासगंज में भी फोकस रखने के लिए कहा है।
विज्ञापन

डीआईजी दीपक कुमार ने अपने कार्यालय में बैठक की, जिसमें अलीगढ़ एसएसपी कलानिधि नैथानी, एसएसपी एटा उदयशंकर सिंह, एसपी हाथरस विनीत जायसवाल, एसपी कासगंज रोहन पी बोत्रे मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि त्योहार को लेकर बाजारों व अन्य जरूरी स्थानों पर पुलिस प्रबंधन किया जाए। अवैध शराब सहित अन्य अवैध कारोबारों पर अंकुश लगाया जाए। इसके अलावा विवेचनाओं, पुलिस फाइलों आदि की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने आगरा की घटना को लेकर पुलिस अभिरक्षा में किसी को भी रखने पर नियमों के पालन की हिदायत दी।
अलीगढ़ में पिछले कुछ सालों में दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की शाम तुर्कमान गेट, इसी तरह भैया दूज की शाम बाबरी मंडी आदि इलाकों में हुए घटनाक्रमों का जिक्र किया। साथ ही पुराने शहर में त्योहार पर विशेष चौकसी के निर्देश दिए। हाथरस में पुरदिलनगर, सिकंदरराऊ व हाथरस शहर और कासगंज में विशेष चौकसी को लेकर कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें