विभागीय सूत्र बताते हैं कि यूपीडा स्तर से कुछ समय पहले ऐसे निवेशकों से ऑनलाइन संवाद किया गया है, जिनके स्तर से कोई पहल नहीं हो रही। उनसे साफ कहा गया है कि हमारे पास और भी बहुत से निवेशक कतार में हैं। अगर आप जल्द अपना काम शुरू नहीं करेंगे तो आपके आवंटन निरस्त करने पर विचार होगा। इसके बाद से सभी के स्तर से भरोसा दिलाया गया है। इसी क्रम में इन्हें अब नोटिस देने की तैयारी हो रही है।
हमारी इंडस्ट्री का निर्माण पूरा हो गया है। बस फिनिशिंग का काम जारी है। संकेत हैं कि दिवाली तक उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। सभी तरह की एनओसी व करार की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है। हम अपने यहां ड्रोन उत्पाद बनाएंगे।- धनजीत वाडरा निर्यातक/एलन एलवन
हमारी इंडस्ट्री का निर्माण भी अंतिम दौर में है। हमारे करार, एनओसी आदि के सभी काम पूरे हो गए हैं। उम्मीद है कि दिवाली तक हम अपनी डिफेंस कॉरिडोर यूनिट में काम शुरू कर देंगे।-तरुण सक्सेना, निर्यातक/दीप एक्सप्लो
समय समय पर जिलाधिकारी स्तर से निवेशकों के साथ बैठक की जाती है। उसमें निर्देशित किया जाता है। कई बार जिला स्तर से नोटिस भी दिए गए हैं। अब यूपीडा स्तर से भी इस दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं। - वीरेंद्र सिंह, संयुक्त आयुक्त उद्योग
ये हैं बीस कंपनियां
- एमीटेक प्रा. लिमिटेड रडार के जरिये निगरानी, वेरीविन डिफेंस प्रा. लिमिटेड हथियार उत्पाद (इन दोनों में उत्पादन शुरू)
- एलन एंड एलवन प्रा. लि., नित्या क्रियेशन इंडिया, दीप एक्सप्लो इक्यूपमेंट्स इंडिया लि. (इन तीनों में जल्द उत्पादन शुरू होगा)।
एंकर रिसर्च लैब, पीबीएम इंश्योलुसंस प्रा. लि., श्रद्धा उद्योग, प्रिकिंशन प्रोडक्ट, पी-2 लॉजीटेक प्रा.लि., श्री जय साईं अनु, कोबरा इंडस्ट्री, न्यू स्पेस रिसर्च एंड टेक्नोलॉजी, एडवांस फायर एंड सेफ्टी, नवराज मैटल वर्क्स, ट्रैक ट्रिक ऑप्टो डायनमिक, क्रिमशन एनर्जी एक्सपर्ट प्रा.लि., सिंडिकेट इंटरनेशनल, मिल्कॉर डिफेंस प्रा.लि., रॉयल सेल्स प्रा.लि.।
परियोजना एक नजर में
- 5 साल पहले अंडला में कॉरिडोर की घोषणा की गई।
- 14 सितंबर 2021 को पीएम-सीएम ने रखी आधारशिला।
- 12 किलोमीटर दूर है गांव अंडला जिला मुख्यालय से।
- 400 हेक्टेयर क्षेत्र में कॉरिडोर स्थापित किया गया है।
- 6000 करोड़ रुपये निवेश का अनुमान चार चरणों में।
- 100 हेक्टेयर जमीन पहले चरण में की गई आवंटित।
- 1500 करोड़ से ज्यादा का निवेश पहले चरण में है तय।
- 20 कंपनियां स्थापित करेंगी 21 फैक्टरियां।
- 2024 तक इसे विकसित करने का है लक्ष्य।
- 10 हजार लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान।
- 400 करोड़ से अधिक का निवेश मिला एमएसएमई से।
- 20 निवेशकों को भूमि आवंटित कर दिया गया कब्जा।
- 2000 करोड़ निवेश का प्रस्ताव जिले के उद्यमियों ने रखा।
डिफेंस कॉरिडॉर से कितनी दूर हैं अन्य महत्वपूर्ण स्थान
- 50 किमी पर जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा।
- 140 किमी पर है राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली।
- 16 किमी दूर है अलीगढ़ हवाई अड्डा।
- 14 किमी दूर है अलीगढ़ रेलवे स्टेशन।