सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, तंबाकू, गुटका और शराब के सेवन से मुंह, गला, फेफड़ा, पेट, मूत्राशय और गुर्दे का कैंसर होता है। इसी तरह धुएं से पका भोजन, अधिक नमकयुक्त रखा हुआ खाना खाने, तले हुए खाद्य पदार्थ से बड़ी आंतों का कैंसर होता है।
महिला व पुरुष में होने वाला कैंसर
महिला : फेफड़ा, बच्चेदानी का मुंह, स्तन, मुंह, गला, गर्भाशय
पुरुष : मुंह, गला, फेफड़ा, भोजन नली, पेट, प्रोस्टेट ग्लैंड
ये हैं बचाव के उपाय
- प्रो. अकरम खान ने बताया कि कैंसर से बचाव के लिए सिगरेट, बीड़ी, पान मसाला, तंबाकू, गुटका, शराब का सेवन न करें। हरी सब्जी, फल, अनाज, दाल, पौष्टिक भोजन खाएं। शरीर में किसी भी अंग या हिस्से में गांठ होने पर तुरंत जांच कराएं।
- कैंसर विशेषज्ञ डॉ रचित माथुर का कहना है कि आमतौर पर लोगों की लापरवाही की वजह से उन्हें इस बीमारी का सामना करना पड़ता है और यदि शुरुआती चरण में लोग सजग हो जाएं तो उनको बचाया जा सकता है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी का कहना है कि दैनिक जीवन में संयमित खानपान, दिनचर्या में अनुशासन आदि जरूरी है। किसी भी तरह की बीमारी की वजह यही होती है।