फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आईडी इस्तेमाल करिये इंटरनेट

Wed, 17 May 2017 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
तेजी से बढ़ रहे साइबर क्राइम ने जहां तमाम लोगों की मुश्किल बड़ा रखी है, वहीं पुलिस प्रशासन की नींद उड़ाए हैं। यदि यह कहा जाए कि साइबर क्राइम बढ़ाने में साइबर कैफे संचालकों की लापरवाही जिम्मेदार है, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। शायद यही वजह है कि शहर में साइबर क्राइम का आंकड़ा दिन पर दिन तेजी से बढ़ रहा है।

यह स्थिति तब है, जब साइबर कैफे संचालकों को कई बार सख्य हिदायत दी चुकी हैं। जानकर हैरानी होगी कि शहर के अधिकांश साइबर कैफे पर आप बिना अपनी आईडी दिखाए इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं। हकीकत जानने के लिए मंगलवार को अमर उजाला की टीम ने शहर के तमाम साइबर कैफे का हाल जाना तो उनकी गंभीर लापरवाही सामने आई। किसी ने भी इंटरनेट यूज करने के लिए न तो आईडी मांगी और न रजिस्टर पर मोबाइल नहीं अंकित किया। हां, इतना जरूर हुआ कि प्रत्येक ने इंटरनेट यूज करने का चार्ज बताया। 
विज्ञापन


समय 2 बजे क्षेत्र निरंजनुपरी
रामघाट रोड स्थित निरंजनपुरी में एक साइबर कैफे में टीम के सदस्य से कैफे संचालक ने 30 रुपये घंटे बताया, लेकिन न तो कोई उससे आईडी दिखाने को कहा और न ही रजिस्टर पर मोबाइल नंबर समेत आदि ब्यौरा लिखने को कहा। अलबत्ता, आधे घंटे के बाद संचालक ने समय बता दिया। 

समय 2:50 बजे क्षेत्र मैरिस रोड
मैरिस रोड स्थित साइबर कैफे में भी यही हाल रहा। कैफै संचालक ने घंटे का चार्ज बता दिया। फिर, उसने इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत देकर अपने काम में लग गया। मगर, उसने न तो टीम के सदस्य से नाम पूछा और न ही पहचान जानने की जहमत की।

समय 10.31 बजे क्षेत्र केलानगर चौराहा 
केला नगर चौराहे से पहले साइबर कैफे में टीम सदस्य ने इंट्री मारी। संचालक ने नाम और पहचान जाने बिना इंटरनेट का चार्ज बता दिया। खैर, रुपये तय होने के बाद सदस्य ने आधे घंटे तक इंटरनेट का इस्तेमाल किया। इसके बाद वह कैफे से निकल आया।

समय 2.22 बजे क्षेत्र सेंटर प्वाइंट
सेंटर प्वाइंट इलाके में भी साइबर कैफे संचालक ने इस सदस्य से इंटरनेट यूज करने के लिए घंटे के हिसाब से रुपये बता दिए। मगर, संचालक ने  सदस्य से आईडी प्रूफ नहीं मांगा। जब सदस्य ने आईडी दिखानी चाही, तो उसे मना कर दिया कि कहा इसे कहां रखेंगे। 

समय 2.55 क्षेत्र स्वर्ण जयंती नगर
रामघाट रोड स्थित स्वर्ण जयंती नगर में साइबर कैफे संचालक ने टीम के सदस्य को इंटरनेट यूज करने के अलग-अलग चार्ज बताए। बहरहाल, सदस्य सबसे कम चार्ज चुकाकर नेट इस्तेमाल किया, लेकिन संचालक ने न तो आईडी देखी और न ही रजिस्टर पर ब्यौरा लिखवाया।
विज्ञापन


समय 1.25 क्षेत्र शमशाद मार्केट
शमशाद मार्केट में स्थित साइबर कैफे संचालक ने इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए चार्ज बता दिया, लेकिन संचालक ने कुछ की आईडी देखी, तो कुछ की बिना आईडी देखे उन्हें इंटरनेट इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी।

वर्जन
यह बेहद गंभीर मामला है। टीम गठित करके बुधवार सुबह से साइबर कैफे पर अभियान चलाया जाएगा। 
- अतुल श्रीवास्तव, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें