यूपी बोर्ड परीक्षा के पेपर की सील चेक करते अधिकारी ।
- फोटो : CITY OFFICE
डीएम सेल्वा कुमारी जे. के निर्देश पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट के नवीन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें एडीएम प्रशासन डीपी पाल एवं डीआईओएस धर्मेंद्र शर्मा की मौजूदगी में 13 अप्रैल को 153 परीक्षा केंद्रों के अंग्रेजी परीक्षा के सील पेपर चेक किए गए और उनका कड़ी सुरक्षा में वितरण किया गया।
इस दौरान प्रधानाचार्यों व प्रबंधकों को चेतावनी दी गई कि यदि पेपर लीक हुआ या किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गई तो संबंधित के खिलाफ रासुका के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत व सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने शहर के सभी केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बैठक की। इस दौरान बोर्ड परीक्षा की पवित्रता व सुचिता को बनाए रखने के दिशा- निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने कहा कि परीक्षा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।