फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः 30 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने अधिकारियों को 30 अक्तूबर तक शहर की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया है। नगर निगम के जवाहर भवन में जनसंवाद का आयोजन किया गया। इसमें नगर निगम के पार्षद शामिल हुए। पार्षदों ने सफाई, जल निकासी, पथ प्रकाश, लीकेज मरम्मत, नाला सफाई एवं जर्जर सड़कों की समस्याएं उठाई।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने 30 अक्तूबर तक प्रत्येक पार्षद वार्ड में क्षतिग्रस्त व खोदी गई सड़कों की मरम्मत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनसंवाद के सार्थक परिणाम सामने आ रहा है। अब समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो रहा है। बैठक में विजय तोमर, सुरेंद्र पचौरी, लतेश चौधरी, राजेंद्र किशोर, पूरन सिंह दिवाकर, प्रवीण आर्य, विनय कुमार राय, डॉ. ओपी गौतम, अनवर ख्वाजा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें