फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अनिल की रिहाई की मांग को लेकर बेमियादी धरना जारी

विज्ञापन
गोंडा में अनिल चौधरी की रिहाई की मांग को लेकर बेमियादी धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
अनिल चौधरी की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर किसान महापंचायत के बाद शुरू हुआ बेमियादी धरना सोमवार को भी जारी रहा। 11 सदस्यीय धरना समिति के अलावा धरनास्थल पर लोगों की भीढ़ बढ़ रही है। भारतीय किसान कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामबाबू कटेलिया ने कहा कि अनिल को राजनीति का शिकार बनाया गया है।
विज्ञापन




जहरीली शराब कांड में नामजद किए गए 87 लोगों में 85 लोग निर्दोष हैं। निर्दोष लोगों को बलि का बकरा बनाया गया है। इसी में अनिल भी शामिल है। कहा कि सरकार अनिल से रासुका हटाते हुए रिहाई करे। जब तक मांगें नहीं मानी जाती, बेमियादी धरना जारी रहेगा।



धरने पर पहुंचे भाकियू हरपाल गुट के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. हरपाल सिंह ने कहा कि यह धरना सामूहिक नेतृत्व द्वारा आयोजित हो रहा है। उत्पीड़न के खिलाफ एकजुट होकर लड़ना है। मौके पर भाकियू चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष सतवीर सिंह सत्तो, भाकियू हरपाल गुट के हुकमचंद शर्मा, भाकियू टिकैत गुट के कैप्टन हरपाल सिंह, राज सिंह, सतेंद्र सिंह, डंबर सिंह, बच्चू सिंह, प्रेमपाल सिंह, प्रमाद कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें