फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : भाजपा की टोपी के जवाब में प्रियंका ने दिखाया कांग्रेसी गमछा

विज्ञापन
तांगा स्टैंड पर नारेबाजी करते भाजपा के कार्यकर्ता को देखकर मुस्करातीं प्रियंका गांधी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अभिषेक शर्मा
विज्ञापन

सियासी समर के बीच एक-दूसरे मैदान से धकेलने की कवायद के क्रम में शनिवार को शहर में कुछ अलग नजारा देखने को मिला। शनिवार को अपने रोड शो के दौरान कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी जब भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले तांगा स्टैंड से गुजरीं तो पहले से तैयार युवा भाजपाइयों ने जबरदस्त नारेबाजी की। इस ‘मेहमाननवाजी’ के क्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा ने उन्हें भाजपाई टोपी तक इशारा करते हुए ऑफर कर दी। यह देख मुस्कुराते हुए प्रियंका ने उन्हें कांग्रेसी गमछा ऑफर किया और फिर संजय को अपनी ओर बुलाकर हाथ मिलाकर बात खत्म करते हुए आगे बढ़ गईं। इस दौरान कुछ देर को दोनों ओर से हो रही परस्पर नारेबाजी से पुलिस के हाथ पांव फूल गए थे।
हुआ यूं कि दोपहर करीब ढाई बजे निर्धारित कार्यक्रम से आधा घंटा विलंब से प्रियंका गांधी का रोड शो मालगोदाम कबर कुत्ता से शुरू हुआ। काफिला धीरे-धीरे रेलवे रोड से ऊपरकोट की ओर बढ़ रहा था। इस बीच हमेशा से भाजपा के गढ़ कहे जाने वाले तांगा स्टैंड पर युवा भाजपाइयों की टोली ने पूरा इलाका भाजपाई झंडों से पाट दिया और खुद सड़क के एक साइड दुकानों के चबूतरे पर खड़े हो गए। इस दौरान पुलिस भी उनकी मंशा भांप कर वहां मुस्तैद रही। मगर जैसे ही गाड़ी की छत पर सवार प्रियंका उनके करीब पहुंचीं तो इन युवाओं की टोली ने योगी-मोदी जिंदाबाद सहित भाजपा के पक्ष में नारे लगाने शुरू कर दिए। प्रियंका यह देख सिर्फ मुस्कुराती रहीं, उनके चेहरे पर कतई शिकन नहीं दिखी। हां, वे जैसे पहले से अपना भर्ती विधान घोषणा पत्र लोगों पर फेंकती रहीं और इशारा करती रहीं कि इसे पढ़ो। नारेबाजी देख पुलिस के हाथ पांव फूले तो उन्हें रोकने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन

इससे चार कदम आगे गली-गुल्लू जी के मुहाने पर भाजपा महावीरगंज मंडल अध्यक्ष संजय शर्मा की अगुवाई में एक टोली और खड़ी थी। उस टोली ने भी भाजपा समर्थित नारेबाजी की। इतना ही नहीं, संजय शर्मा ने तो प्रियंका की ओर अपने सिर पर पहनी भाजपाई टोपी दिखाते हुए उसे पहनने का इशारा किया। इस पर प्रियंका ने तुरंत अपनी गाड़ी से एक कांग्रेसी गमछा निकलवाकर उसे संजय की ओर यह कहते हुए ऑफर किया कि इसे पहन लो, हमारे साथ आ जाओ। इधर, कांग्रेस से भी गाड़ी के इर्द-गिर्द युवाओं की टोली ने नारेबाजी शुरू कर दी और दोनों ओर से नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच प्रियंका ने संजय को हाथ के इशारे से अपनी ओर बुलाया और हाथ मिलाकर बात खत्म करते हुए आगे बढ़ गईं। यह देख वहां मौजूद तमाम लोग सियासी संस्कार का जिक्र करते चले गए।
विज्ञापन

बनियापाड़ा पर भाजपा समर्थक महिलाओं ने की नारेबाजी
यह क्रम दूसरी बार ऊपरकोट से उतरते समय बनियापाड़ा पर दोहराया गया। वहां भी भाजपा के झंडे लगाकर तमाम महिलाएं एकत्रित थीं। उन्होंने भी प्रियंका गांधी को देखते हुए नारेबाजी की। मगर यहां भी प्रियंका उसी अंदाज में मुस्कुराते हुए आगे बढ़ गईं।

रोड शो के दौरान हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन करतीं प्रियंका गांधी।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें