फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: एक घर में ब्याहीं दो बहनें, दोनों को पीटा, कार में बिठाकर गांव के बाहर छोड़कर भागे ससुराली

Sat, 14 Oct 2023 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

हाथरस की रहने वाली दो बहनों की शादी गभाना के एक घर में हुई। दहेज के लिए ससुरालीजनों ने दोनों के साथ मारपीट की। दोनों को कार में बिठाकर ससुराली गांव के बाहर छोड़ गए।
विज्ञापन
दहेज उत्पीड़न - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में गभाना क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता दो बहनों ने दहेज के लिए उत्पीड़न करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने सुसरालियों पर मारपीट व छेड़खानी करने का भी आरोप लगाया है।  

विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि दोनों बहनों की शादी हाथरस के क्षेत्र के एक गांव से 9 फरवरी 2018 को दान दहेज देकर की थी। शादी में मिले दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे। दहेज में मोटर साइकिल की मांग करते थे। इसके लिए वे उनका मानसिक व शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। 

 30 सितंबर की रात्रि में अपने कमरे में बैठकर खाना खा रही थी। इसी बीच सास, ससुर, पति एक राय होकर कमरे में घुस गए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। ससुर ने छेड़खानी भी की। शोर सुनकर मेरी बहन आई तो उसके साथ भी मारपीट की। एक अक्तूबर को दोनों को कार में बिठाकर गांव से बाहर छोड़कर भाग गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें