फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर के रोरावर थाना क्षेत्र स्थित जलालपुर में बुधवार को घरेलू विवाद में पति ने पत्नी को गोली मार दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घायल पत्नी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। लक्ष्मी निवासी जलालपुर ने बताया कि उसकी शादी 2015 में मथुरा के कृष्णा नगर निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। शादी में परिजनों ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया। शादी के चार साल बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। वर्तमान में लक्ष्मी अपने परिजनों के पास जलालपुर में रह रही है।
विज्ञापन

बुधवार को पति धमेंद्र लक्ष्मी से सुलह करने के लिए अलीगढ़ आया था। आरोप है किसी बात को लेकर दोनों के बीच फिर से झगड़ा हो गया। गुस्साए धर्मेंद्र ने लक्ष्मी पर फायरिंग कर दी। हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गई। इधर, गोली की आवाज सुनकर आस पड़ोस के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ को देख धर्मेंद्र ने भागने की कोशिश की। लेकिन लोगों ने उसे दबोच लिया और पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें