फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: पति ने ईंट से कूचकर की पत्नी की हत्या, बिजली बिल भरने को लेकर हुआ था विवाद, बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल

Sun, 26 Sep 2021 10:13 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

घर में 50 वर्षीय पत्नी कैशर उर्फ गुड्डी के अलावा सात बच्चे भी रहते हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने कई माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया था, जिससे 11 हजार रुपये का बकाया हो गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के रोरावर क्षेत्र के माबूद नगर में रविवार शाम बिजली के बिल को लेकर हुए झगड़े में पति ने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बिजली कनेक्शन कटने को लेकर शुरू हुई कहासुनी में झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों घर से निकालकर बाहर सड़क पर आ गए। सरेराह हुई मारपीट में पति ने पत्नी के सिर पर ईंट मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। भगदड़ के बीच भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


माबूद नगर गली नंबर-8 का रहने वाला ऐजाज ताला फैक्टरी में नौकरी करता है। घर में 50 वर्षीय पत्नी कैशर उर्फ गुड्डी के अलावा सात बच्चे भी रहते हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि पिता ने कई माह से बिजली का बिल जमा नहीं किया था, जिससे 11 हजार रुपये का बकाया हो गया था। बिल जमा न होने पर पिछले दिनों कर्मचारी बिजली कनेक्शन काट गए थे। इसी बात पर दंपती के बीच झगड़ा हुआ था। 

रविवार को पत्नी बिजली का बिल जमा करने की जिद पर अड़ गई। इसे लेकर दोनों में कहासुनी शुरू हुई और कैशर गुस्से में घर से बाहर आकर बीच सड़क पर बैठ गई। इस पर पति ने उसे समझाते हुए अंदर चलने के लिए कहा, मगर वह नहीं गई। इसी दौरान गुस्से में मारपीट करते हुए पति ने सड़क पर पड़ी ईंट कैशर के सिर में मार दी। जिससे महिला वहीं जख्मी होकर गिर गई।
विज्ञापन


बाद में शोर शराबे पर कुछ लोगों ने ऐजाज को पकड़ लिया। खबर पर पुलिस भी आ गई। ऐजाज को थाने भेज दिया। बाद में महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। वहां से उसका शव पोस्टमार्टम केंद्र भेज दिया गया। सीओ प्रथम राघवेंद्र सिंह के अनुसार घटना पति पत्नी में विवाद की है। बाकी परिवार जो तहरीर देगा, उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आरोपी हिरासत में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें