फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः तारिक हत्याकांड में सुनवाई 11 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
तारिक हत्याकांड में अब अगली सुनवाई 11 अक्तूबर को होगी। इसी तरह अकराबाद में युवती की हत्या के मामले में पांच आरोपियों के नारको टेस्ट के बारे में फैसला 12 अक्तूबर को अदालत द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

कोतवाली के मोहल्ला बाबरी मंडी में सन 2020 में सीएए व एनआरसी के विरोध में हुए प्रदर्शन के दौरान बाबरी मंडी के रहने वाले मोहम्मद तारिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी विनय वार्ष्णेय को नामजद किया गया था। बाद में विनय की गिरफ्तारी हुई और इस समय वह एटा जेल में बंद है।
इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को अदालत में हुई थी। लेकिन तकनीकी कारणों से इस मामले की सुनवाई के लिए अदालत ने 11 अक्टूबर का दिन निर्धारित किया है।
इसके अलावा अकराबाद क्षेत्र में कुछ दिनों पहले युवती की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। आरोपियों का नारको टेस्ट कराने के लिए अदालत से इजाजत मांगी जा रही है। शुक्रवार को दोनों पक्षों की ओर से अदालत में दलील प्रस्तुत की गई। अदालत द्वारा 12 अक्तूबर को इस संबंध में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें