फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : प्रधान को धमकी पर संगठन ने जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव पटाखास के प्रधान को एक ग्रामीण ने झगड़े के दौरान जान से मारने की धमकी दी। इसकी कोतवाली मुरसान में शिकायत होने के बाद पुलिस ने धमकी देने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन बाद में छोड़ दिया गया है। इसे लेकर प्रधान संगठन के लोगों में पुलिस के खिलाफ रोष व्याप्त कर कार्रवाई की मांग की है।
मुरसान क्षेत्र के गांव पटाखास के प्रधान सुभाष सिंह ने बताया कि चार दिन पहले वह नगला कृपा में तालाब के सौंदर्यीकरण का काम करा रहे थे। तालाब स्थल पर कुछ ग्रामीणों ने उपले व अन्य सामान रखकर अतिक्रमण कर रखा था। इसे प्रधान ने हटवाने के लिए कहा। गांव के रामू, रामगोपाल आदि व्यक्ति अपने परिवार के साथ आए और प्रधान से झगड़ा कर धमकी देने लगे। उस समय लोगों ने मामले को शांत करा दिया था। ग्राम प्रधान सुभाष सिंह का आरोप है कि बुधवार को वह गांव नगला कृपा में तालाब के पास गए तो वहां गांव निवासी रामू तालाब में किनारे पर खड़े हरे पेड़ काट रहा था। यह व्यक्ति पहले भी तालाब से कई पेड़ काट चुका है।
विज्ञापन

प्रधान ने जब पेड़ काटने का विरोध किया तो इस व्यक्ति ने प्रधान से झगड़ा किया और जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत लिखित में पुलिस से की गई। पुलिस गांव आकर इस व्यक्ति को अपने साथ कोतवाली ले गई और हिरासत में बिठा लिया। आरोप है कि पुलिस ने दूसरे पक्ष के लोगों के दबाव में आकर उसे बिना कार्रवाई किए ही छोड़ दिया है। यह बात जब ग्राम प्रधान को पता चली तो वह प्रधान संगठन के मंडल अध्यक्ष धर्मवीर सिंह, उपाध्यक्ष रविंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष राजकुमार व अन्य कई लोगों के साथ बृहस्पतिवार की दोपहर को कोतवाली पहुंच गये। इस दौरान जब प्रधान संगठन के लोगों ने कोतवाली प्रभारी से बात की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व संगठन के लोगों में पुलिस के खिलाफ काफी रोष है। इसकी शिकायत प्रधान ने पोर्टल सहित अन्य अधिकारियों से की है। प्रधान संगठन ने कहा है कि किसी भी गांव में प्रधान द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों को लेकर अगर कोई उपद्रवी झगड़ा करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुरसान कोतवाली प्रभारी दशरथ सिंह का कहना कि सूखे पेड़ को लेकर दोनों में विवाद हो गया है। लेखपाल से जांच कराई जाएगी और दोषी होने पर कार्रवाई भी कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें