जनपद में डेंगू के दस नए मरीज सामने आए हैं। अब तक डेंगू की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 348 तक पहुंच गई है। बुखार के मरीजों की अस्पतालों में भीड़ लगी है। मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में शनिवार को दस नए मरीज सामने आए हैं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल के ओपीडी में बुखार के 174 मरीज उपचार कराने पहुंचे। जबकि 26 बुखार के मरीज वार्ड में भर्ती हैं। पं. दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में 127 बुखार के मरीज पहुंचे। वार्ड में बुखार के 199 रोगी भर्ती है, जिसमें पांच डेंगू के मरीज है। विशेष अभियान में 91 बुखार के मरीज चिन्हित किए गए। 32 पात्रों में डेंगू का लार्वा मिला है।