फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पथवारी मंदिर के पुजारी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
हाथरस : पुजारी सतींद्र दुबे का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कस्बा मुरसान की पथवारी मंदिर में कई सालों से रह रहे पुजारी का शव शनिवार की सुबह मंदिर के पास नीम के पेड़ से लटका मिला। सुबह पूजा करने गई महिला ने शव देखकर परिजनों व आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। पुलिस ने पुजारी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम के बाद आसपास के लोगों ने पुजारी का दाह संस्कार कर दिया है।
मुरसान में पैंठ फाटक के निकट पथवारी मंदिर पर मिर्जापुर निवासी पुजारी सतींद्र दुबे (60) कई सालों से पूजा अर्चना करते चले आ रहे थे। इनके पास आसपास के लोगों का उठना बैठना था। पुजारी भी रोजाना आसपास के लोगों के साथ अपनी दिनचर्या बताते थे। शनिवार की सुबह तड़के वह एक कमरे से कुर्सी लेकर मंदिर के पास गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है। कुर्सी ले जाने के बाद वह मंदिर प्रांगण से वापस नहीं लौटे हैं। सुबह करीब पांच बजे पास की रहने वाली एक महिला को पुजारी मंदिर के पास नीम के पेड़ से लटके हुए दिखाई दिए। महिला ने अपने परिजनों को यह बात बताई। परिजनों ने आसपास के लोगों को बुला लिया। सूचना पर मुरसान पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा भर पुजारी के शव का पोस्टमार्टम कराया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें