फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जनसेवा केंद्र कर्मी को घायल कर पांच लाख रुपये लूटे

विज्ञापन
हाथरस : गांव कोटा में लूट की घटना के बाद मौके पर कृष्णा से पूछताछ करती पुलिस। संवाद - फोटो : MURSAN
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव कोटा में रविवार की दोपहर करीब 12 बजे एक जन सेवा केंद्र की दुकान में घुसकर तीन बदमाश करीब पांच लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। दिन दहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस भी आनन-फानन मौके पर पहुंच गई और जांच में जुट गई। कोतवाली मुरसान में इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
कृष्णा सिंह पुत्र सुरेश चंद्र सिंह निवासी नगला बीच थाना चंदपा ने बताया कि वह गांव कोटा में जन सेवा केंद्र की दुकान पर काम करता है। इस केंद्र के मालिक मुख्तयार सिंह निवासी दयालपुर (मुरसान) हैं। कृष्णा ने बताया कि वह रोजाना की तरह दुकान पर आया और जन सेवा केंद्र खोलकर काम कर रहा था। दोपहर करीब 12 बजे एक बाइक पर तीन बदमाश हाथों में तमंचा लेकर आए और उसकी दुकान में घुस गए। इनमें से दो ने चेहरों को मास्क से छिपा रखा था और एक ने अंगोछा से मुंह छिपा रखा था। इस दौरान वह अकेला दुकान में बैठा हुआ था। कृष्णा सिंह ने बताया कि दो बदमाशों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला किया और उसे घायल कर अचेत कर दिया। इस दौरान तीनों बदमाश दुकान से पैसा निकालकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि घटना के बाद एक व्यक्ति जन सेवा केंद्र पर काम के लिए आया था। उसने जब कृष्णा सिंह को अचेत अवस्था में देखा तो उसने उसके परिजनों को फोन कर सूचित कर दिया। परिजन भी मौके पर आ गए। मौके पर मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा व सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह मौके पर पहुंच गए। घटना के बाद पुलिस जांच में जुट गई। जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर आ गए। पुलिस कृष्णा सिंह को कोतवाली मुरसान ले आई और उसकी शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया। उसका उपचार भी कराया है।
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र में लूट की सूचना मिलते ही एएसपी भी मुरसान कोतवाली आ गए। उन्होंने कृष्णा सिंह से पूछताछ की है। सीओ सादाबाद ब्रह्म सिंह का कहना है कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पांच लाख रुपये में से कुछ पैसों का दुकान पर पहले ही वितरण हो चुका है। घटना के शीघ्र खुलासे व अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा तीन टीमों का गठन किया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें