फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दहेज हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खरगू में एक महिला की रविवार की रात को संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। दूसरे दिन महिला के पिता ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। बुधवार को पुलिस ने आरोपी पति सुशील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
बता दें कि मुन्ना पुत्र राम सिंह निवासी नहेरा जलेसर रोड टेड़ी बगिया थाना खंदौली आगरा ने पुलिस को बताया कि करीब पांच वर्ष पहले उसकी पुत्री प्रियंका (24 वर्ष) की शादी सुशील पुत्र चोब सिंह निवासी खरगू मुरसान के साथ हुई थी। इस दौरान उसकी दूसरी पुत्री नीरज की शादी सुशील के भाई के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला का पति सुशील व ससुर चोब सिंह अन्य दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर यह लोग आए-दिन मारपीट करते थे। रविवार की रात को सुशील और चोब सिंह ने प्रियंका की हत्या कर दी है। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी पति को जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें