फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : दहेज हत्या के आरोपी ससुर को भी भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव खरगू में रविवार की रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी। दूसरे दिन महिला के पिता ने पति और ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा मुरसान कोतवाली में दर्ज कराया था। जिसमें बुधवार को मुरसान पुलिस ने आरोपी पति सुशील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोपी ससुर चोब सिंह फरार चल रहा था। जिसे बृहस्पतिवार को मुरसान पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
उल्लेखनीय है कि मुन्ना पुत्र रामसिंह निवासी नहेरा जलेसर रोड टेडी बगिया थाना खंदौली आगरा की दो बेटी की शादी पांच वर्ष पहले गांव खरगू मुरसान में हुई थी। जिसमें उसकी पुत्री प्रियंका (24) की शादी सुशील पुत्र चोब सिंह निवासी खरगू मुरसान के साथ हुई थी। उसी दौरान उसकी दूसरी पुत्री नीरज की शादी सुशील के भाई के साथ हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि शादी के बाद से ही महिला का पति सुशील व ससुर चोब सिंह अन्य दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर यह लोग आए दिन मारपीट करते थे। रविवार की रात को सुशील और चोब सिंह ने प्रियंका की हत्या कर दी। मुरसान कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि आरोपी पति को बुधवार को जेल भेज दिया था और ससुर चोबसिंह को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें