फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः महिलाओं ने नाच-गाकर मनाई हरियाली तीज

विज्ञापन
हरियाली तीज कार्यक्रम गीत गाती महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
हरियाली तीज पर बुधवार को महिलाओं ने जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर नाच-गाकर धूम मचाई। सामाजिक संगठनों के साथ विद्यालयों में भी तीजोत्सव कार्यक्रम आयोजित किए गए। मंदिरों में भगवान के विग्रहों को हरे परिधान पहनाए गए तो सुहागिनों ने व्रत रखकर पूजा की। इसके अलावा झूला झूलने की परंपरा का निर्वहन भी हुआ।
विज्ञापन

हरियाली तीज से एक दिन पहले मंगलवार को सुहागिनों ने बाजार से हरे परिधान, चूड़ियां आदि खरीदकर फेशियल करवाया। हाथों में मेहंदी भी रचाई। बुधवार को हरियाली तीज के अवसर पर शहर में जगह-जगह होटल, लॉज, मंदिर, विद्यालयों में तीज के कार्यक्रम आयोजित हुए। महिलाएं सज संवर कर हरे परिधान पहनकर कार्यक्रमों में शामिल हुईं। यहां ढोलक की थाप पर तीज के गीत और मल्हार गाकर धूम मचाई। कुछ कार्यक्रमों में विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। बच्चों ने भी डांस की विभिन्न प्रस्तुतियां दीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चाट व्यंजनों का आनंद भी लिया गया। वहीं, दूसरी तरफ शहर के मंदिरों में हरियाली छटा बिखर गई। भगवान के विग्रहों को हरे परिधान पहनाकर शृंगार किया गया। सुहागिनों ने सुबह व्रत रखकर पूजा अर्चना भी की। कई कार्यक्रमों में झूला झूलने की परंपराओं का भी निर्वहन किया गया। बड़े बुजुर्गों ने नवविवाहिताओं को शृंगार का सामान भेंटकर आशीर्वाद दिया।

हरियाली तीज कार्यक्रम में झूला झूलती काजल वार्ष्णेय और नम्रता।- फोटो : CITY OFFICE

हरियाली तीज मनाती महिलाएं।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें