हमजाह क्रिकेट एकेडमी के मैदान राठगांव में हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने जफर क्रिकेट क्लब को 36 रन से हरा दिया। हमजाह क्रिकेट एकेडमी के कप्तान संजय ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एकेडमी ने निर्धारित 25 ओवर में सात विकेट पर 169 रन बनाए।
हारिस ने 45 रन, मोहम्मद आमीर हमजाह ने 33 रन की पारी खेली। जफर क्रिकेट क्लब की तरफ से रिजवान, रिहान व मुस्लिम ने दो-दो विकेट झटके। जवाब में उतरी जफर क्रिकेट क्लब की टीम 133 रन पर सिमट गई। मोअज्जाम ने 33 रन व अशरफ ने 23 रन बनाए। एकेडमी के गेंदबाज अलिश ने तीन विकेट, संजय, सुहैल व फहीम ने दो-दो विकेट झटके। हमजाह क्रिकेट एकेडमी ने जफर क्रिकेट क्लब को 36 रन से हरा दिया। अलिश को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। इस अवसर पर मानद कोच रईस अहमद, मोहम्मद दानिश, राशिद अली बेग, उस्मान अहमद, डॉ. रिजवान अहमद, फरमान, अर्नव, आरिश, शाद, हितेश आदि मौजूद रहे। ब्यूरो