फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः केन्या में अलीगढ़ के पुष्कर शर्मा के बल्ले से बरसे रन

विज्ञापन
क्रिकेटर पुष्कर। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
इकराम वारिस
विज्ञापन

केन्या के नैरोबी प्रोविंशियल क्रिकेट एसोसिएशन (एनपीसीए) सुपर लीग में अलीगढ़ मंडल के क्रिकेटर पुष्कर शर्मा ने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज का खिताब जीता। पुष्कर का क्लब टूर्नामेंट में पांचवें स्थान पर रहा, लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचा है। इस प्रदर्शन के बाद केन्या की राष्ट्रीय टीम की तरफ से उनके खेलने के रास्ते खुल गए हैं।
केन्या की राष्ट्रीय टीम तरफ से खेलने के लिए पुष्कर वर्ष 2013 से मेहनत कर रहे थे, उनकी मेहनत वर्ष 2021 में रंग लाई है। पुष्कर के क्लब रुअराका स्पोर्ट्स क्लब के डायरेक्टर मनसुख हिरानी ने बताया वह क्लब के प्रदर्शन से खुश हैं। इस साल टीम पांचवें स्थान पर रही, लेकिन अगले साल क्लब को चैंपियन बनाने के लिए और मेहनत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब के कप्तान व बाएं हाथ के बल्लेबाज पुष्कर शर्मा, सुपर लीग में सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने, जिन्होंने चार शतक व तीन अर्द्धशतक की मदद से 70 की औसत से 14 मैचों में 841 रन बनाए। यह लीग नैरोबी प्रोविंशियल क्रिकेट एसोसिएशन कर रही है, जो केन्या की राष्ट्रीय टीम का चयन करती है। गौर हो कि पुष्कर शर्मा ने एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च 167 रन, टेस्ट में 261 रन व टी-20 में 118 रन बना चुके हैं। उन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक जमाया। पुष्कर के पिता हाथरस के गांव ईसपुर व मां अतरौली के रुनपान गांव की हैं। पुष्कर ने मुंबई अंडर-16 टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें