फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गुलवीर को मिला कांस्य पदक जीतने का इनाम, हवलदार से बने नायब सूबेदार

Fri, 13 Oct 2023 02:47 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

गुलवीर सिंह एशियाई खेलों से पहले हवलदार के पद पर तैनात थे। पदक जीतने के बाद सेना द्वारा पदोन्नत्ति कर नायब सूबेदार के पद पर तैनात किया गया है।
विज्ञापन
मां-बाप के साथ नायब सूबेदार गुलवीर सिंह - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एशियार्ड खेल मे भारत के लिए कांस्य पदक जीतने वाले गुलवीर सिंह की पदोन्नति कर दी गई है। गुलवीर सिंह सेना में हवलदार हैं। अब वह नायब सूबेदार बन गए हैं। 

विज्ञापन


हाल ही में आयोजित एशियाई खेल में कांस्य पदक विजेता छर्रा के गांव सिरसा निवासी गुलवीर सिंह ने 11 अक्तूबर को थल सेना मुख्यालय दिल्ली में सेना प्रमुख मनोज पांडेय से मुलाकात की। सेना प्रमुख ने गुलवीर सिंह को पदक जीतने पर बधाई व अग्रिम मैराथन के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही आर्मी प्रमुख ने आर्मी प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। 

गुलवीर सिंह एशियाई खेलों से पहले हवलदार के पद पर तैनात थे। पदक जीतने के बाद सेना द्वारा पदोन्नत्ति कर नायब सूबेदार के पद पर तैनात किया गया है। गुलवीर सिंह ने बताया कि 14 अक्तूबर की प्रात: मुम्बई को रवाना होगें। जहां मुम्बई में आयोजित कार्यक्रम में मुकेश अंबानी से मुलाकात होगी। 
विज्ञापन


मुकेश अंबानी की कम्पनी रिलायंस ने एशियन खेलों में स्पांसरशिप की थी। कार्यक्रम में लगभग 10 पदक विजेता भाग लेगें। इसके उपरान्त 15 अक्टूबर को दिल्ली में 21 हजार मीटर की मैराथन में भाग लेगें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें