मूल रूप से मथुरा में दीनदयाल उपाध्याय नगर के राजू ने एमएयू से एमपीएड किया है। अब वह वीएम हाल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर में गाजीपुर निवासी एमपीएड छात्र परवेज अपने 4 साथियों संग आया और पिटाई कर दी।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के वीएम हॉल में 11 अक्तूबर की दोपहर एक छात्र को पीटा गया। घटना के मूल में एक छात्रा को घुमाने का विरोध बताया गया है और मारपीट के दौरान धर्म को लेकर भी धमकाने का आरोप है। इस मामले में 12 अक्तूबर को पीड़ित एसपी सिटी से मिला। वहीं देर शाम प्रॉक्टर कार्यालय पहुंच कर साथियों संग हंगामा किया। मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
मूल रूप से मथुरा में दीनदयाल उपाध्याय नगर के राजू ने एमएयू से एमपीएड किया है। अब वह वीएम हाल में रहकर पीएचडी की तैयारी कर रहा है। आरोप है कि दो दिन पहले दोपहर में गाजीपुर निवासी एमपीएड छात्र परवेज अपने 4 साथियों संग आया और पिटाई कर दी।
मामले में राजू की ओर से जो तहरीर दी गई है, उसमें कहा गया है कि परवेज व उसके साथी तमंचा लेकर आए और अलीगढ़ छोड़ने की धमकी देते हुए मारपीट की। उसने बातचीत की कोशिश की, मगर जमकर पीटा गया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस के अनुसार तहरीर में इस बात का भी उल्लेख है कि आरोपी एक छात्रा को बाइक पर लेकर घूमता है। जिसका पीड़ित ने विरोध किया। इसी बात को लेकर पीटा गया और उसके धर्म को लेकर भी गाली दी गई।
विज्ञापन
घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पहले एसपी सिटी से मुलाकात की, बाद में प्रॉक्टर कार्यलय पहुंचकर हंगामा किया। डिप्टी प्राक्टर प्रो. एस नवाज जैदी ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना सीसीटीवी में कैद बताई गई है। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस विजय सिंह के अनुसार मुकदमा दर्ज किया गया है। एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक के अनुसार आरोपों की जांच के लिए सीसीटीवी आदि देखे जाएंगे। फिलहाल मुकदमा लिखा दिया गया है।