जांच टीम में डीसी एसआईबी आरके सिंह, एसी एसआईबी शिव कुमार सिंह, एसी एसआईबी डॉ. अभिषेक सिंह, एसी सचल दल साधना चौहान, एसी कासगंज सत्यप्रकाश उमराव, एसी सचल दल देवेंद्र कुमार, एसी सचल दल प्रतीक कुमार आदि मौजूद रहे।
कई साल बाद हुई कार्रवाई बनी चर्चा का विषय
जानकारों की मानें तो अलीगढ़ जिले में छोटे-बड़े करीब 200 ट्रांसपोर्टर हैं। करीब 10 साल पहले जिले में कई ट्रांसपोर्ट कंपनियों के कार्यालयों पर एक साथ छापा मार कार्रवाई हुई थी। 26 सितंबर रात हुए पूरे घटनाक्रम ने उस समय की यादें ताजा कर दी। 27 सितंबर सुबह जैसे-जैसे कार्यवाही की खबर अन्य ट्रांसपोर्टरों को लगी, तो घटनाक्रम चर्चा का विषय बन गया। पूरे दिन ट्रांसपोर्टरों में हलचल बनी रही। ट्रांसपोर्टरों में इस बात की भी चर्चा रही कि नियम विरुद्ध कार्य करने वाली अन्य ट्रांसपोर्ट कंपनियों पर कार्रवाई कब होगी।