- पासवर्ड बनाने से पहले ध्यान रखें कि वो यूनिक और कठिन हो। हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें।
- कम से कम 45 दिन में अपना पासवर्ड जरूर बदल लें।
- सोशल मीडिया साइट्स के लिए सेकेंडरी ई-मेल एड्रेस बनाकर रखें।
- अगर कोई अकाउंट आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो उसे डिलीट कर दें।
- हमेशा प्रमाणिक व लाइसेंस वाले साफ्टवेयर का ही प्रयोग करें।
- ऑनलाइन बैंकिंग में ध्यान रखें कि आपने यूआरएल मेन्युअली टाइप किया हो।
- एप ऑफिशियल स्टोर गूगल प्ले स्टोर व एप्पल के फेयर एप स्टोर से लें।
- मुफ्त उपहार/ प्रस्ताव/संदेश /मेलों पर विश्वास न करें।
क्या न करें
- अपनी व्यक्तिगत/ निजी तस्वीरें सार्वजनिक रूप से साझा न करें।
- ब्राउजर में सोशल मीडिया या अकाउंट में लॉग इन करते वक्त लॉग इन या रिमाइंडर मी को चेक न करें।
-अपनी जन्मतिथि, नाम, मोबाइल नंबर आदि का इस्तेमाल कभी पासवर्ड में न करें।
-किसी भी पॉपअप विज्ञापन पर गौर न करें।
- ऑनलाइन अकाउंट्स को हमेशा लॉग आउट करें।
- ईमेल अटैचमेंट के जरिए किसी साफ्टवेयर को डाउनलोड न करें।
- क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड की जानकारी वेब ब्राउजर में जमा न करें।
-निजी और बैंकिंग ब्योरा फोन या ई-मेल या एसएमएस से शेयर न करें।
-किसी भी प्रकार की ओटीपी भूलकर किसी के साथ शेयर न करें।
- शर्म और आत्मदोष के कारण शिकायत दर्ज में संकोच न करें।
- साइबर धोखाधड़ी होने पर साबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।