आईटी पार्क की स्थापना के लिए निवेशकों को पूंजीगत व्यय पर सब्सिडी दी जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 20 करोड़ रुपये होगी। आईटी पार्क के विकासकर्ता को लीज पर भूमि आवंटित की जाएगी।
प्रदेश सरकार सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) व सूचना प्रौद्योगिक जनित सेवा इकाइयों (आईटीईएस) के क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देने का काम कर रही है। इसी क्रम में प्रत्येक मंडल में ग्रीन फील्ड आईटी पार्क की स्थापना की जाएगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ में मंडल मुख्यालय पर आईटी पार्क की स्थापना होगी। शासन ने दो एकड़ जमीन की मांग की है। सरकार लंबी अवधि के लिए इस भूमि का पार्क के रूप में संचालन के लिए आवंटन करेगी। जिला प्रशासन ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। जिले की कोल, अतरौली, खैर, गभाना व इगलास तहसील के अलावा शहर के आसपास की भूमि को प्राथमिकता दी जाएगी।
संयुक्त आयुक्त उद्योग बीरेंद्र कुमार ने बताया कि आईटी पार्क की स्थापना के लिए निवेशकों को पूंजीगत व्यय पर सब्सिडी दी जाएगी। इसकी अधिकतम सीमा 20 करोड़ रुपये होगी। आईटी पार्क के विकासकर्ता को लीज पर भूमि आवंटित की जाएगी। शासन स्तर से आईटी पार्क के लिए जिला प्रशासन से कुल दो एकड़ या 50 हजार वर्ग फीट जमीन की मांग की गई है।