फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक राशन कार्ड पर दो कोटेदारों से ले सकेंगे सरकारी अनाज

विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल कुमार
विज्ञापन

एक राशन कार्ड पर पर कार्डधारक लाभार्थी दो कोटेदारों से सरकारी अनाज ले सकता है। वन नेशन वन कार्ड स्कीम के तहत अलीगढ़ में रह रहे अन्य राज्यों के लोगों को भी इस योजना का लाभ मिलेगा। हालांकि दिल्ली, असम, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के लोगों को इस सुविधा से वंचित रखा जाएगा। जिला पूर्ति अधिकारी ने जिले के सभी 1351 कोटेदारों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। इन सभी को ऑनलाइन ’एप मेरा राशन एप’ से जोड़ दिया गया है।
कोटेदारों को आदेश है कि अगर कोई लाभार्थी अपना राशन कार्ड नहीं प्रस्तुत कर पाता है तो उससे सिर्फ राशन कार्ड नंबर पूछा जाए। उक्त नंबर को पीओएस मशीन में फीड करते ही उसके राशन कार्ड का विवरण आ जाएगा। पात्रता के आधार पर प्रदेश सरकार की ओर से मुहैया कराए जा रहे सरकारी दर पर अनाज व अन्य खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को मिलेगा लाभ
जिला पूर्ति अधिकारी राजेश कुमार सोनी ने बताया कि इस योजना का लाभ प्रवासी श्रमिकों को सबसे अधिक मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति बिहार का रहने वाला है। उसका राशन कार्ड बिहार में बना हुआ है और परिवार के छह सदस्यों के नाम उसमें दर्ज हैं। इन छह में से तीन लोग कामकाज या अन्य किसी सिलसिले में अलीगढ़ आकर रहने लगे हैं तो बिहार में रह रहे तीन लोग वहां अपने हिस्से का राशन ले लें। अलीगढ़ में रहने वाले तीन लोग यहां किसी भी कोटेदार से अपने हिस्से का राशन उठा सकते हैं। सिर्फ उनको राशन कार्ड नंबर बताना होगा। इसी प्रकार जो लोग अलीगढ़ के हैं और अन्य किसी राज्य या जिले में रह रहे हैं तो उनको भी इस सुविधा का लाभ इसी प्रकार मिलेगा।
विज्ञापन

मोबाइल एप बताएगा कोटेदार का पता
पूर्ति अधिकारी के मुताबिक राशन कोटेदार की दुकान को तलाशने के लिए लोगों को भटकना नहीं पड़ेगा। सभी कोटेदारों को पहले वन नेशन वन राशन कार्ड एप पर ऑनलाइन कर दिया गया था। अब इस एप का नाम बदलकर मेरा राशन एप’ कर दिया गया है। इस एप को मोबाइल में डाउनलोड करना है। इसमें राशन कार्ड का नंबर डालते ही वह लोकेशन ट्रेस करते हुए नजदीकी कोटेदार का पता दर्शाने के साथ ही जीपीएस की मदद से वहां पहुंचने का रास्ता भी बताएगा। यह एप उन लोगों के लिए बेहद सहूलियत भरा है, जो गैर जिले या गैर प्रांत से आकर अलीगढ़ में अस्थाई तौर पर रह रहे हैं।
एक नजर आंकड़ों पर :
- जिले में कुल कोटेदार- 1351
- जिले में पात्र गृहस्थी कार्ड धारक- 641000
- जिले में अंत्योदय कार्ड धारक - 24585
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें