फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सालों के पीटने पर युवक ने कर ली आत्महत्या

विज्ञापन
मदन उर्फ मोहन सिंह का फाइल फोटो। - फोटो : IGLASS
विज्ञापन
गांव जवार के मजरा नरायनपुर निवासी एक युवक की उसके सालों ने पिटाई कर दी। इससे क्षुब्ध होकर युवक ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्राम पंचायत जवार के मजरा नरायनपुर निवासी मदन उर्फ मोहन सिंह (25) पुत्र ओमप्रकाश का अपनी पत्नी राधा से किसी बात पर मंगलवार की रात विवाद हुआ था।
विज्ञापन

इस पर मदन ने मारपीट करते हुए पत्नी का सिर मूंड़ दिया। इस बात की जानकारी होने पर बुधवार की सुबह बहन की ससुराल पहुंचे सालों ने मदन की पिटाई कर दी। इसके बाद अपनी बहन को लेकर इगलास कोतवाली पहुंच गए। उधर सालों द्वारा पिटाई करने से क्षुब्ध मदन ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मृतक के तयेरे भाई को घर पहुंचने पर हुई। उसने सूचना दी तो कोतवाल प्रदीप कुमार टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली पुलिस ने बताया कि मृतक के तयेरे भाई तेजवीर सिंह की तहरीर पर रनवीर सिंह व गौरव पुत्रगण मान सिंह निवासी भरकना थाना अवागढ़ (एटा) के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। मदन तीन भाइयों में सबसे छोटा था। वह राज मिस्त्री का काम करता था। सबसे बड़ा भाई जयपाल पंजाब में रहता है। एक भाई ओमवीर की मौत हो चुकी है।

सालों की पटाई से क्षुब्ध होकर आत्महत्या करने वाले मदन उर्फ मोहन सिंह की पत्नी राधा।- फोटो : IGLASS

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें