फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Labour Day: मिला सम्मान, तो छलकीं श्रमिकों की आंखें

Mon, 01 May 2023 11:00 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

मजदूर दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और यूपी मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने भाकपा कार्यालय में संगोष्ठी की। संत फिदेलिस स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। विजडम पब्लिक स्कूल में मजूदर दिवस मनाया गया।
विज्ञापन
अलबरकात ऐजूकेशनल सोसायटी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर कर्मचारियों को हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व मजदूर दिवस पर विद्यालयों, सामाजिक संस्थाओं और राजनीतिक पार्टियों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कर्मचारियो को सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर उनकी आंखें खुशी से नम हो गईं।

विज्ञापन


मजदूर दिवस पर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) और यूपी मेडिकल सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसोसिएशन ने भाकपा कार्यालय में संगोष्ठी की। अध्यक्षता डीसी वार्ष्णेय ने की। इकबाल मंद ने कहा कि किसी भी समाज, देश, संस्था और उद्योग में मजदूरों, कामगारों और मेहनतकशों की अहम भूमिका होती है। कामगारों के बिना कोई भी औद्योगिक ढांचा खड़ा नहीं रह सकता। इस अवसर पर एहतिशाम बेग, जितेंद्र आर्य, राज कुमार शर्मा, इरफान अंसारी, सैयद गुलाम हैदर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन


 संत फिदेलिस स्कूल में श्रमिक दिवस मनाया गया। सिल्वर जुबली विंग के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। छात्र कार्तिक गोयल ने मजदूर दिवस पर विचार प्रस्तुत किए। सीनियर विंग के विद्यार्थियों ने, है ठान लिया हमने, गीत के साथ नृत्य प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्य फादर अलायस कौरिया ने विद्यार्थियों को श्रम के महत्व को बताया। विद्यार्थियों ने सभी कर्मचारियों को उपहार भेंट किए। संचालन छात्रा निर्जला सिंह ने किया। यहां प्रबंधक फादर जोस अकरा, डॉ. पूनम शर्मा, रफत खान, सिस्टर विमला आदि मौजूद रहीं।

विजडम पब्लिक स्कूल में मजूदर दिवस मनाया गया। स्कूल के कर्मचारियों का सम्मान किया गया। स्कूल के चेयरमैन प्रमोद कुमार गुप्ता व प्रधानाचार्या निर्मल अग्रवाल ने कहा कि यह कर्मचारी हमारे स्कूल के संचालन व्यवस्था का निर्वाहन करने में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

अलबरकात शैक्षिक संस्थान के तत्वावधान में अलबरकात एजूकेशनल सोसाइटी की ओर से मजदूर दिवस पर सोसाइटी के संस्थापक सदस्य सैयद मोहम्मद उस्मान ने शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। सोसाइटी के संयुक्त सचिव डॉ. अहमद मुजतबा सिद्दीकी ने कहा कि श्रमजीवी को कभी हेय दृष्टि से नहीं देखना चाहिए, बल्कि उन्हें सम्मान की नजर से देखें। इस अवसर पर अलबरकात शैक्षिक संस्थान के सहायक प्रशासनिक अधिकारी वामिक मिर्जा, आजम बरकाती, नफीस अहमद, शान मोहम्मद, मोहम्मद आदिल, शबाना, मोहसिन, रशीद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के स्कूलों में जी-20 थीम के तहत मजदूर दिवस मनाया गया। मजदूर दिवस पर पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि देश के विकास में श्रमिक वर्ग की मुख्य भूमिका है। केंद्र सरकार की अव्यवहारिक नीतियों के चलते देश का मजदूर परेशान है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें