फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दहेज उत्पीड़न की शिकायत पर विवाहिता को दिया तीन तलाक, मुकदमा दर्ज, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Mon, 01 May 2023 10:46 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पीड़िता का आरोप है उसकी सास समीना, जेठ दिलशाद, जेठानी हसीना उससे दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया है।
विज्ञापन
तीन तलाक पर केस दर्ज - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना रोरावर क्षेत्र की एक महिला ने अपने पति सहित सास, जेठ व जेठानी पर दहेज उत्पीड़न व तीन तलाक का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का कहना है कि उसके पति ने उसे मारने के लिए जानलेवा हमला भी किया था। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


अनम का निकाह करीब बारह साल पहले शमशाद निवासी शाहजमाल, मामूद नगर, के साथ हुआ था। शादी के बाद उसके तीन बच्चे हुए। आरोप है कि 27 अप्रैल की रात पति ने घरेलू विवाद में चाकू से हमला कर दिया। विरोध करने पर अनम के साथ मारपीट की। आरोप है कि पीड़िता को छत से धक्का मारकर गिरा दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। 

पीड़िता का आरोप है उसकी सास समीना, जेठ दिलशाद, जेठानी हसीना उससे दहेज की मांग करते थे। आरोप है कि पति ने पीड़िता को तीन तलाक दे दिया है। सीओ प्रथम अभय कुमार पांडेय ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें