फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शुक्रवार को दो घंटे की देरी से आएगी गोमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली से चलकर लखनऊ जाने वाली गोमती एक्सप्रेस शुक्रवार को तय समय से दो घंटे की देरी से अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि आज टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू रद्द रहेगी।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डॉ. शिवम शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद स्टेशन पर एफओबी (फुट ओवरब्रिज) निर्माण के चलते नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस प्रारंभिक स्टेशन से शुक्रवार की दोपहर 12:20 बजे की जगह 14:15 बजे पर दिल्ली से चलेगी। ऐसे में दो घंटे की देरी से यह ट्रेन अलीगढ़ पहुंचेगी। जबकि टूंडला-अलीगढ़-दिल्ली ईएमयू का दोनों तरफ से आज (बुधवार) व शुक्रवार को संचालन रद्द रहेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें